शिमला के तापमान में मामूली वृद्धि
शिमला, 11 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को पारा थोड़ा उपर चढ़ा, जबकि राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। केलांग का तापमान शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो राज्य में सबसे कम है।
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शिमला में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि शिमला का न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
लाहौल स्पीति के केलांग और काल्पा में तापमान क्रमश: शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस कम तथा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।
मंडी जिले के सुंदरनगर में तापमान 0.1डिग्री सेल्सियस, कूल्लू जिले के भुंतर में 0.4 डिग्री सेल्सियस और कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications