ज्योति बसु की हालत नाजुक (लीड-1)
बसु को गत एक जनवरी को कोलकाता के साल्टलेक स्थित एमआरआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोमवार को अस्पताल द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि वयोवृद्ध नेता की हालत नाजुक बनी हुई है।
बुलेटिन में कहा गया कि 95 वर्षीय बसु को कृत्रिम श्वसन प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य में नजर रखे हुए हैं।
बुलेटिन में कहा गया है कि बसु का अब डायलसिस नहीं होगा। उन्हें तरल आहार दिया जा रहा है और दवा के जरिए उनके रक्तचाप को नियंत्रित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications