गिब्सन के लिए 300 कैदियों को हटाया गया
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पुलिस और सैनिकों ने बीते सप्ताहांत कैदियों को इग्नेशियो एलेंडे जेल से हटाया। इस जेल में कैदियों की संख्या लगभग 1,000 थी। यहां इस महीने के आखिर में गिब्सन अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगे।
सुरक्षा बलों ने इस जेल से नजदीक से गुजरने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया है। जेल से कैदियों को हटाने का काम शुक्रवार मध्य रात्रि से आरंभ हुआ और रविवार दोपहर तीन बजे तक चला।
कैदियों के सैकड़ों संबंधियों ने स्थानांतरण का विरोध किया। उनका कहना था कि उन्हें अपने नजदीकियों से मिलने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी और साथ उन्हें अब अधिक धन भी खर्च करना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications