मेक्सिको में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 4 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नावोस्ती ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर स्थानीय समयानुसार रात करीब 8.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें चालक सहित कम से कम चार लोग सवार थे।
हेलीकॉप्टर साबा फार्मास्यूटिकल फर्म का था। समझा जाता है कि उसमें सवार मुसाफिर साबा परिवार के सदस्य थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications