निर्माणाधीन ओवरब्रिज ढहा, 9 घायल (लीड-1)
खबर है कि घायलों में चार की हालत गंभीर है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.के.एस. राठौड़ ने संवाददाताओं को बताया, "सभी घायल खतरे से बाहर हैं। इस हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। "
हादसे में किसी के मरने की खबर नहीं है। सभी घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर और फैजाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस ओवरब्रिज का निर्माण हिंदुस्तान कंस्टर्कसन कंपनी की ओर से किया जा रहा था। राठौड़ ने कहा कि अभी इस कंपनी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
इससे पहले पुलिस की ओर से कहा गया था कि जिले के रोजा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दो खंभों के बीच का हिस्सा गिरने से यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications