देश के सर्वागीण विकास के लिए सभी मेहनत करें: दलाई लामा (लीड-1)

भुवनेश्वर में हवाई अड्डे पर दलाई लामा ने संवाददाताओं से कहा, "भारत में केवल कुछ शहरों का ही नहीं बल्कि ग्रामीणों इलाकों का भी विकास होना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कुछ इलाकों में विकास हो और कुछ इलाके अविकसित रह जाए।"

दलाई लामा ने कहा कि देश के विकास के लिए हमें स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित करने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, "सरकार और अधिकारियों की ओर ध्यान देने के बदले हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इसके बाद ही हम भारत को विकसित देख सकेंगे।"

दलाई लामा सोमवार को चार दिवसीय दौरे पर उड़ीसा पहुंचे। उड़ीसा प्रवास के दौरान वह गजपति जिले में पद्यम संभव नाम के पांच मंजिले बौद्ध मठ का उद्घाटन करेंगे। वह कई धार्मिक समारोहों में शिरकत भी करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+