केरल के युवा महोत्सव पर बिचौलियों के हावी होने का खुलासा
क्षेत्रीय 'मनोरमा' न्यूज चैनल ने इस धंधे का खुलासा कर इस महोत्सव को शक के घेरे में ला खड़ा किया है। इसमें नृत्य, संगीत और साहित्य समेत कई क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जाता है।
इस चैनल ने एक ऐसा ऑडियो जारी किया है, जिसमें एक अभिभावक और एक बिचौलिए की बातचीत सुनाई गई है। इस ऑडियो में बिचौलिए को बच्चे के चयन के लिए अभिभावक से रकम मांगते सुनाया गया है।
बातचीत से पता चलता है कि जिला स्तर पर उच्च ग्रेड और उच्च अंक पाने के लिए 20,000 से 50,000 रुपए तक की रकम ली जाती है। जो उम्मीदवार इस स्तर पर उच्च अंक और ग्रेड के साथ चुना जाता है, उसे स्वत: ही इस महोत्सव में शामिल कर लिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications