उप्र में बर्फीली हवाओं से बढ़ी सर्दी

Uttar Pradesh map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है। राज्य में बर्फीली हवाएं चलने से सर्दी में और इजाफा हुआ है। बीते दो दिनों की तरह सोमवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। आसमान साफ न होने और धूप खिलने की संभावना न के बराबर है। पूरे प्रदेश में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे लोग घरों से बमुश्किल बाहर निकल रहे हैं।

कड़ाके सर्दी के मद्देनजर मुख्यमंत्री मायावती ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 13 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने राज्य के सभी 71 जिलों के जिलाधिकारियों से कहा कि 312 तहसीलों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।

पिछले 24 घंटों में राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 11 डिग्री सेल्सयस कम था। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने सोमवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली बर्फीली हवाएं प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। उन्होंने आने वाले दिनों में कोहरा छाने और सर्दी के बरकरार रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+