दिल्ली में शीत लहर जारी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहा लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान जहां 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवारको दृश्यता सामान्य होने से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर उड़ाने प्रभावित नहीं हुई।
आईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार को बरसात की भी संभावना जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications