आस्ट्रेलिया में ताजा हमले के शिकार भारतीय की पत्नी ने चुप्पी तोड़ी
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहे हमलों में ताजा कड़ी तब जुड़ गई जब 29 वर्षीय भारतीय जसप्रीत सिंह को कथित तौर पर जिंदा जलाए जाने की कोशिश की गई। बताया जाता है कि चार लोगों ने जसप्रीत की पत्नी को धक्का देकर नीचे गिराने के बाद जसप्रीत को जलाकर मारने की कोशिश की। वह इसमें 15 फीसदी जल गए।
जसप्रीत की पत्नी परमजीत कौर ने इस थ्योरी को गलत और आधारहीन बताया है कि उनके पति ने आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। 'द एज' अखबार ने उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया, "मेरे इस सवाल का क्या उत्तर है कि मेरा पति खुदकुशी करने की कोशिश क्यों करेगा? हमारे परिवार में कोई तनाव नहीं है।"
इस घटना को लेकर कयासबाजी और कई तरह की चर्चाएं जारी हैं। ऐसे में पुलिस जसप्रीत से फिर से पूछताछ करना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications