'चीन बनेगा सबसे बड़ा निर्यातक'

'चीन बनेगा सबसे बड़ा निर्यातक'

चीन में जारी नए आँकड़ों से ये लगभग तय है कि चीन विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है.

पिछले दिसंबर की तुलना में चीन में निर्यात में 17.7 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है. सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 2009 में कुल 1.2 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात हुआ.

पिछले हफ़्ते जर्मनी से जारी किए गए आँकड़ों में संकेत दिए गए थे कि चीन ने साल के पहले सात महीनों में सबसे ज़्यादा निर्यात किया है और जर्मनी को पछाड़ दिया है.

अब दिसंबर में चीन के डाटा से संकेत मिल रहे हैं कि चीन से हुआ निर्यात जर्मनी में पूरे साल हुए निर्यात से ज़्यादा होगा.

हालांकि इस पर मुहर तभी लगेगी जब जर्मनी भी अगले हफ़्ते अपने ताज़ा आँकड़े जारी करेगा.

चीन में हालात बेहतर

निर्यात के हिसाब से पिछला वर्ष चीन के लिए अच्छा नहीं रहा था. आर्थिक मंदी के कारण चीनी सामान की माँग कम हो गई थी.

2008 के ज़्यादातर हिस्से में निर्यात आँकड़ों में गिरावट दर्ज की गई लेकिन 2009 के आख़िरी हफ़्तों में ये रुझान बदलना शुरु हुआ.

कस्टम अधिकारियों का कहना है कि चीन व्यापार के हिसाब से कमज़ोर स्थिति से उबर गया है.

बीबीसी संवाददाता क्रिस हॉग का कहना है कि नियार्त में अच्छे आँकड़ों के बाद अब चीन के प्रतिद्वंदी शिकायत करेंगे कि चीनी मुद्रा अंडरवैलुइड है जिस वजह से चीन बेहतर प्रदर्शन कर पा रहा है.

चीन सरकार ने 2009 में निर्यात पर कई बार वैट में कई बार रियायत दी है, कर वापसी की सीमा बढ़ाई है.

.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+