अनिवासी भारतीयों को मताधिकार जल्द: मनमोहन

उन्होंने कहा कि अनिवासी भारतीयों के लिए मताधिकार की मांग उचित है. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों को गंभीरता से लेती हैं.उन्होंने कहा कि विदेश में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सरकार के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए.
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में अन्य मुद्दों का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि आधारभूत क्षेत्र, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य सरकार के लिए प्राथमिकता हैं.उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ वर्षों में नौ या दस प्रतिशत विकास दर हासिल किया जा सकता है.












Click it and Unblock the Notifications