आंध्र प्रदेश में हिंसा, तोड़फोड़

उमर फ़ारूक़

बीबीसी संवाददाता, हैदराबाद

आंध्र प्रदेश के कई इलाक़ों में एक बार फिर व्यापक तौर पर हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएँ हुई हैं.

इस बार विवाद का विषय तेलंगाना राज्य का गठन नहीं है बल्कि एक टेलीविज़न चैनल पर दिखाई गईं ख़बर है.

इन ख़बरों के बाद हैदराबाद सहित राज्य के कई हिस्सों में तोड़फोड़ की गई है. इसमें रिलायंस के प्रतिष्ठानों को विशेष रुप से निशाना बनाया गया है.

टेलीविज़न चैनल टीवी5 ने गुरुवार को एक रूसी वेबसाइट के हवाले से कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी की मौत हादसा नहीं बल्कि साज़िश थी.

उल्लेखनीय है कि गत दो सितंबर, 2009 को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी की मौत हो गई थी.

कार्रवाई

आधी रात के बाद पत्रकारवार्ता में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक आर गिरीश कुमार ने बताया कि राज्य में कई जगह रिलायंस के प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है.

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि राज्य में कितनी जगह रिलायंस के प्रतिष्ठानों पर हमले किए गए हैं लेकिन उन्होंने कहा कि हैदराबाद और साइबराबाद में नौ जगह हमले किए गए हैं.

अनंतपुर में रिलायंस मॉल पर हमले की जानकारी भी उन्होंने दी.

उन्होंने कहा, "पुलिस ने टेलीविज़न चैनल के ख़िलाफ़ अपुष्ट ख़बरों के प्रसारण का मामला दर्ज किया है और निर्देश दिए गए हैं कि वह तत्काल प्रसारण बंद कर दे."

उन्होंने कहा है कि जो ख़बरें प्रसारित हुई हैं उनकी भी छानबीन की जाएगी.

उन्होंने बताया कि इस ख़बर का प्रसारण करने वाले दूसरे टेलीविज़न चैनलों के ख़िलाफ़ भी कार्रवाई की जाएगी.

टेलीविज़न पर प्रसारित ख़बर के बारे में उन्होंने कहा, "यह कोई नई रिपोर्ट नहीं है और इस ख़बर को पहले भी टेवीविज़न चैनल प्रसारित कर चुके हैं."

राजशेखर रेड्डी की मौत से जुड़ी साज़िश के सवाल पर उन्होंने कहा, "सीबीआई सहित कई एजेंसियाँ हैलिकॉप्टर हादसे की जाँच कर रही हैं और मैं आपको आश्वासन देता हूँ कि जाँच में जो भी पाया जाएगा उससे जनता को अवगत करवाया जाएगा."

उन्होंने कहा, "सरकार कोई भी तथ्य छिपाना नहीं चाहती."

बंद का आह्वान

इस ख़बर के प्रसारण के बाद से रिलायंस के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हमले किए गए हैं और साथ ही बसों आदि में तोड़फोड़ की गई है.

दो दर्जन से अधिक रिलायंस मोबाइल के टॉवरों को क्षति पहुँचाई गई है, रिलायंस फ़्रेश की कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई है, रिलायंस डीटीएच सहित कई अन्य शो रुम आदि में तोड़फोड़ की गई है.

यहाँ तक कि रिलायंस के बंद पड़े पेट्रोल पंपों में आग लगा दी गई है.

आंध्र प्रदेश में कई जगह अंबानी बंधुओं के पुतले जलाए गए हैं.

करनूल, कड़प्पा, वारंगल और खम्मम सहित कई ज़िलों में शुक्रवार, नौ जनवरी को बंद का आह्वान किया गया है.

ट्रांसपोर्ट कार्पोशन ने एहतियात के तौर पर अपनी सेवाएँ बंद रखने का निर्णय लिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+