सोरेन ने विश्वास मत हासिल किया
रांची। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की सरकार का नेतृत्व कर रहे शिबू सोरेन ने गुरुवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। उन्होंने 45-26 के बहुमत से विश्वास प्रस्ताव पर जीत हासिल की।

राज्य में 81 सदस्यों वाली विधानसभा में सोरेन को 41 विधायकों का साथ जरूरी है। उन्हें अपनी पार्टी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 18, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 18, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पांच और जनता दल (युनाइटेड) के दो विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
।इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications