चीन में गैस रिसाव से 7 मरे
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि हिबेई पुयांग आयरन एंड स्टील कंपनी में सोमवार सुबह 11.45 बजे एक भट्ठी को जोड़ते समय 16 कर्मचारी इस जहरीली गैस के संपर्क में आ गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उस इलाके के नगरपालिका के महासचिव ली शुमिंग के हवाले से बताया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि नौ की हालत स्थिर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications