देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर मिलने आए भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षार्थियों से कहा, "बुनियादी तौर पर आज हमारे देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। इस स्थिति के कई सारे कारण हैं। यहां आतंकवाद, नक्सलवाद-वामपंथी चरमवाद, क्षेत्रवाद और संप्रदायवाद कारणों के रूप में मौजूद हैं।"
मनमोहन सिंह ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये ताकतें देश की एकता और अखण्डता को नुकसान न पहुंचा पाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने उन्हें इस बात के लिए भी सजग किया कि उन्हें भारतीय संविधान और कानून के दायरे में रह कर ही अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारा राज्य निश्चित मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है। न्यायिक प्रशासन में अधिकारियों की अक्खड़ता के बारे में बार-बार शिकायतें सुनने को मिलती हैं। कभी-कभी पुलिस अधिकारियों के बारे में भी ऐसी शिकायतें आती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications