यमन की स्थिति से वैश्विक सुरक्षा को खतरा: हिलेरी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्लिंटन ने कहा कि आतंकवादी हमलों के लिए यमन को आधार बनाने से अलकायदा को रोकने के लिए यमनी सरकार को अंतर्राष्ट्रीय समर्थन की आवश्यकता है।
कतर के प्रधानमंत्री हमाद बिन जासीम जब्र अल-थानी से मुलाकात के बाद क्लिंटन ने कहा कि यमन में अस्थिरता क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक सुरक्षा के लिए भी खतरा है।
अमेरिकी अधिकारी यमन के दूरस्थ इलाकों में अलकायदा के बढ़ते प्रभाव से चिंतित हैं और उनकी आशंका क्रिसमस के दिन एक विमान में विस्फोट के विफल प्रयास से सही भी साबित हुई।
अमेरिकी यात्री विमान में विस्फोट का प्रयास करने वाले 23 वर्षीय नाइजीरियाई युवक उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब ने अधिकारियों को बताया कि उसने यमन में प्रशिक्षण प्राप्त किया था और विस्फोटक भी उसे वहीं से हासिल हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications