बूटा सिंह के बेटे के खिलाफ आरोप पत्र जल्द ही : सीबीआई
सीबीआई (पश्चिमी क्षेत्र) के निदेशक ऋषिराज सिंह ने कहा, "हम सरबजोत सिंह और सहआरोपी अनूप बेदी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विभिन्न धाराओं के तहत पांच दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल कर देंगे।"
लेकिन अधिकारी ने इस प्रश्न पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है कि मामले के खुलासे के बाद सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए बूटा सिंह के बयान को भी आरोप पत्र में शामिल किया जाएगा या नहीं।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 31 जुलाई को सीबीआई ने सरबजोत सिंह को नासिक के एक ठेकेदार रामाराव पाटील से कथित रूप से रिश्वत के रूप में एक करोड़ रुपये मांगने के लिए गिरफ्तार किया था।
रिश्वत की यह राशि पाटील के खिलाफ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में लंबित एक मामले के निपटाने के लिए मांगी गई थी। बूटा सिंह फिलहाल आयोग के अध्यक्ष हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications