खालिदा ने भारत पर साझा नदियों को नियंत्रित करने का आरोप मढ़ा
आरोप ऐसे वक्त लगाया गया है कि जब जल बंटवारे को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हाल ही में बातचीत हुई है और आगामी सोमवार से इस मसले पर शिखर स्तर की बातचीत शुरू होने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीस्ता नदी जल बंटवारे को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत को 'उत्साहवर्धक' और 'सकारात्मक' बताया गया है, पर अचानक इस मसले पर खालिदा ने राग अलाप कर थोड़ी तल्खी घोल दी है।
दोनों देशों के बीच अधिकारियों के स्तर पर हुई बातचीत का नतीजा प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच होने वाली शिखर वार्ता का आधार बनेगा। खालिदा की पार्टी संसद का बहिष्कार कर रही है और उन्होंने बहिष्कार समाप्त करने की जो 10 शर्ते रखी हैं, उनमें एक शर्त यह है कि बांग्लादेश सरकार जल बंटवारे के मसले पर भारत के समक्ष नहीं झुकेगी।
उन्होंने कहा कि भारत इस क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति का लाभ उठाकर मनमाने तरीके से साझा नदियों पर बांध बनाता रहा है। इससे बांग्लदेश में नदियों में गाद जमा होने से जल प्रवाह धीमा होता जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications