अब एड्स पीड़ित भी जा सकेंगे अमेरीका

Aids
अमरीका सरकार ने एचआईवी या एड्स पीड़ित लोगों के अमरीका आप्रवासन पर लगी रोक हटा ली है. ये पाबंदी पिछले 22 सालों से लागू थी. अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि एड्स के ख़िलाफ़ लड़ाई में अमरीका विश्व का नेतृत्व करना चाहता है और ये पाबंदी इस काम में आड़े आ रही है.

अमरीका में नई आप्रवासन नीति चार जनवरी से लागू हो गई है. वर्ष 2010 में अमरीका पहली बार ग्लोबल एड्स सम्मेलन आयोजित करने की योजना भी बना रहा है. पहले ऐसा सम्मेलन करवाना असंभव था क्योंकि एड्स पीड़ित लोग अमरीका नहीं आ सकते थे.

नई नीति

80 के दशक में जब एड्स को लेकर दुनिया भर में भय का माहौल था तो अमरीका ने ऐसे लोगों के अपने यहाँ आप्रवासन पर रोक लगा दी थी जो एड्स या एचआईवी पीड़ित हैं. अमरीका ने एड्स को टीबी या कोड़ के रोग के समकक्ष रखा था. लीबिया, सऊदी अरब और अमरीका समेत 12 देश ऐसे लोगों को अपने यहाँ आने नहीं देते थे.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इलाज में सुधार और एड्स के बारे में ज़्यादा समझ और जानकारी के बाद जो माहौल बना है, उसी के कारण अमरीका ने पाबंदी उठाई है. इसकी शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति बुश के कार्यकाल के दौरान हुई थी और अब ओबामा प्रशासन के तहत प्रतिबंध हटा लिया गया है. संवाददाता के मुताबिक एड्स के ख़िलाफ़ लड़ाई में अमरीका की अग्रणी भूमिका को बढ़ावा देने के लिए भी ऐसा किया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+