अल क़ायदा से जुड़ा गुट दोषी: ओबामा

अल क़ायदा से जुड़ा गुट दोषी: ओबामा

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने साप्ताहिक रेडियो और इंटरनेट संदेश में अल क़ायदा से संबंधित एक गुट को क्रिसमस के दिन एक अमरीकी एयरलाइन के विमान पर हमला करने के विफल प्रयास का दोषी ठहराया है.

उन्होंने कहा है कि अरब प्रायद्वीप में अल क़ायदा ने नाइजीरिया के एक युवक उमर फ़ारुक़ अब्दुल मुत्तलिब को प्रशिक्षण, साज़ो-सामान और निर्देश दिए थे ताकि वे अमरीकी विमान पर हमला कर सकें.

वे अमरीकी प्रशासन की हिरासत में हैं. ओबामा ने अपने संदेश में ध्यान अमरीका में ऐसे हमले होने से रोकने पर केंद्रित किया.

समाचार एजेंसियों के अनुसार अपनी आलोचना के कारण बचाव कि मुद्रा में नज़र आते हुए राष्ट्रपति ओबामा उन क़दमों का ज़िक्र किया जो अमरीकी प्रशासन ने देश को सुरक्षित करने के लिए उठाए हैं.

उन्होंने इराक़ के सैनिकों की वापसी, अफ़ग़ानिस्तान में सैनिकों की संख्या बढ़ाना, यमन से संबंद मज़बूत करने पर भी ज़ोर दिया.

उनका कहना था कि अमरीका के हवाई अड्डों पर सुरक्षा के बारे में पुनर्विचार पर उन्हें प्राथमिक रिपोर्ट मिल गई है और अंतिम रिपोर्ट कुछ ही दिनों में मिल जाएगी.

उनका कहना था, "क्रिसमस के दिन की घटना की जांच जारी है. हमें संदिग्ध व्यक्ति के बारे में और जानकारी मिल रही है. ऐसा प्रतीत होता है कि वे अल क़ायदा से संबंधित एक गुट के सदस्य बने. इस गुट ने अरब प्रायद्वीप में उन्हें प्रशिक्षण, विस्फोटक और निर्देश दिए कि अमरीका के विमान पर हमला किया जाए.

उन्होंने कहा, "इस घटना से पहले भी यमन में प्रशिक्षण शिविरों पर हमले हुए हैं, इन शिविरों में नेताओं को निशाना बनाया गया है और षड्यंत्रों को विफल किया गया है...क्रिसमस के दिन आतंकवाद की घटना से संबंधित उन सभी लोगों को पता होना चाहिए - तुम्हें भी अपने कारनामों की सज़ा मिलेगी."

ग़ौरतलब है कि सोमालिया के एक कट्टरपंथी इस्लामी गुट की यमन के इस्लामी विद्रोहियों को समर्थन देने की घोषणा के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने बयान दिया है कि 'आतंकवाद' की शरणस्थली बनने के कारण यमन और दुनिया और क्षेत्र के लिए ख़तरा है.

उन्होंने यमन में चरमपंथ के मुद्दे पर 28 जनवरी को ब्रिटेन में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+