ओएनजीसी ने खोजा गैस का नया भंडार

आरंभिक परीक्षणों के अनुसार इस भंडार से प्रतिदिन 1,6000 करोड़ घनमीटर गैस का उत्पादन होने का अनुमान है। अधिकारी ने बताया कि अगरतला से 115 किलोमीटर दूर स्थित सुंदलबाड़ी उन 19 स्थानों में से एक है जहां ओएनजीसी तेल की खोज करेगी।
अधिकारी ने बताया कि हाइड्रोकॉर्बन के नए भंडारों की खोज से दक्षिण त्रिपुरा के पल्टाना में 740 मेगावॉट क्षमता की विद्युत परियोजना को शुरू करने में मदद मिलेगी। ओएनजीसी की सबसे बड़ी ताप विद्युत परियोजना पल्टाना में आरंभ होने वाली है और इसकी पहली इकाई के वर्ष 2012 में शुरू होने की उम्मीद है।
ओएनजीसी ने वर्ष 1972 के बाद से त्रिपुरा में 142 कुओं की खुदाई की है, इनमें से 73 कुओं से गैस निकल रही है। ओएनजीसी ने अब तक राज्य में 31 अरब रुपयों का निवेश किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications