इराक़ में हिंसा, 10 की मौत

यह धमाका तब हुआ जब शिया समुदाय के लोगों का एक जुलूस बग़दाद के सद्र शहर से निकल रहा था. सड़क पर निकल रहे इस जुलूस में शामिल कुछ लोग इस विस्फोट की चपेट में आ गए और कम से कम छह लोगों की मौत हो गई.
एक अन्य घटना में तीन शिक्षकों को गोली मार दिए जाने का मामला भी सामने आया है. ख़बरों के मुताबिक उत्तरी इराक़ के मूसल शहर में तीन अध्यापकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
हिंसा की ताज़ा ख़बरें ऐसे वक़्त में आई हैं जब इराक़ में स्थिति कुछ तनावपूर्ण है. क्रिसमस और आशूरा के लगभग साथ-साथ पड़ने के कारण भी सुरक्षा व्यवस्था और तनाव को नियंत्रित रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है. रविवार को आशुरा के मौके पर लाखों की तादाद में शिया तीर्थयात्री इराक़ में एकट्ठा होंगे.












Click it and Unblock the Notifications