वेनेजुएला में जहाज में आग लगने से 9 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ग्रीस का मालवाहक जहाज 'एगिना वाइंड' ब्राजील से अमेरिका जा रहा था। इसी बीच शुक्रवार को वेनेजुएला के ब्लैंककुलिया प्रांत में जहाज के ईंजन में आग लग गई।
वेनेजुएला नौसेना के अधिाकरियों ने हादसे में नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों में छह फिलीपींस और तीन ग्रीस के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications