उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत, 3 घायल
पुलिस के अनुसार क्वोलिस में सवार यात्री हरियाणा के फरीदाबाद जिले के रहने वाले थे। ये लोग राजस्थान में दौसा के महेंदीपुर में स्थित बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे थे।
पुलिस निरीक्षक उदय शर्मा ने मथुरा में संवाददाताओं को बताया, " यह दुर्घटना घने कुहरे की वजह से हुई। कुहरे की वजह से क्वोलिस का चालक ट्रक को समय पर नहीं देख पाया।"
पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को मथुरा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications