चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू से एक और मौत

चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू मामलों से संबद्ध नोडल अधिकारी एच. सी. गेरा ने कहा, "कुछ दिन पहले ही बीमार महिला को पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था और गुरुवार देर रात उसकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा चंडीगढ़ में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के संक्रमण के छह नए मामले सामने आए, इनमें पीजीआईएमईआर का एक चिकित्सक भी शामिल है।"
उन्होंने कहा, "नए मरीजों में चण्डीगढ़ और पंजाब के दो-दो और हरियाणा और हिमाचल प्रदेश का एक-एक व्यक्ति शामिल है।" यहां के अस्पतालों में अब तक स्वाइन फ्लू की संभावना वाले 700 मामले आ चुके हैं, इनमें से 300 मामलों में इसकी पुष्टि हुई है। केवल दिसम्बर के महीने में ही 300 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई और 32 लोगों की इससे मृत्यु हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications