चीन में प्रमुख असंतुष्ट नेता के खिलाफ हुई 3 घंटे में सुनवाई
यदि जिआओबो पर सुनवाई में 'राजसत्ता के खिलाफ लोगों को भड़काने' का आरोप साबित होता है तो उन्हें 15 वर्ष की कैद की सजा हो सकती है। मानवाधिकार संगठनों ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा है कि चीन की सरकार उसके एक प्रमुख आलोचक को खामोश करने के लिए सलाखों के पीछे भेज देना चाहती है।
जिआओबो का प्रतिनिधित्व करने वाली एक संस्था के मालिक मो शाओपिंग का कहना है, "उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि उन्होंने कानून का उल्लंघन नहीं किया है।"
मो ने कहा कि जिआओबो के दो वकीलों ने उन्हें दोषी न माने जाने के लिए एक याचिका दायर की थी, जिस पर शुक्रवार को फैसला होना था।
पहले ही दो बार पांच वर्ष की सजा काट चुके 54 वर्षीय जिआओबो को चीन में लोकतांत्रिक सुधार के लिए 'चार्टर 2008' जारी करने से ठीक पहले दिसम्बर 2008 में हिरासत में ले लिया गया था। जिआओबो 'चार्टर 2008' के सह आयोजक थे।
चार्टर में 303 असंतुष्टों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और लेखकों ने चीन को एक उदारवादी लोकतंत्र में बदलने और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के शासनकाल में स्वतंत्रता, समानता और मानवाधिकार के क्षेत्र में आई कमी को दूर करने के बारे में अपने-अपने विचार दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications