सीमा का पुनर्निर्धारण सबसे बेहतर उपाय

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना नई दिल्ली में 11 जनवरी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से होने वाली मुलाकात के दौरान इस मुद्दे को उठाएंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार करीब 6.5 किलामीटर सीमा का निर्धारण अभी नहीं हुआ है और करीब 110 भारतीय इलाके बांग्लादेश में और उसके 55 क्षेत्र भारतीय अधिकार में हैं।
समाचार पत्र डेली स्टार में रविवार को प्रकाशित साक्षात्कार में चक्रबर्ती ने कहा कि इन इलाकों में रहने वाले लोगों को खेती और अन्य कार्यो के लिए बांग्लादेश राइफल्स और भारतीय सीमा सुरक्षा बल की इजाजत लेनी होती है। उन्होंने कहा कि इन छोटे क्षेत्रों की अदला बदली से समस्या का अंत हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications