असम के छात्र समूहों की तेल नाकेबंदी की धमकी

ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के महासचिव तपन गोगोई ने आईएएनएस से कहा, "हम ओएनजीसी द्वारा राज्य में उसकी किसी भी परिसंपत्ति के निजीकरण का विरोध करेंगे और इसी से जुड़ा है 96 घंटों का तेल नाकेबंदी कार्यक्रम। हम ओएनजीसी के संचालन को पूरी तरह ठप्प करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।"

ओएनजीसी ने पिछले सप्ताह असम में तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए 24 अरब रुपये की निवेश योजनाओं की घोषणा की थी। ये निवेश योजनाएं 44 अरब रुपये के असम नवीनीकरण परियोजना का हिस्सा हैं।

नवीनीकरण परियोजना का ठेका हैदराबाद स्थित सैरामा इंजीनियंरिग इंटरप्राइजेज और मेघा इंजीनियरिंग ने रूसी कंपनी वोल्गो के साथ हासिल किया है।

तेल क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन चलाने वाली 'तेल पठार संग्राम परिषद' के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रमोद गोगोई ने कहा, "यह और कुछ नहीं बल्कि ओएनजीसी की असम के तेल क्षेत्रों के निजीकरण की ओर बढ़ने की सोची समझी रणनीति है, जिससे हजारों लोगों की नौकरी और आजीविका खतरे में पड़ जाएगी।"

यद्यपि, ओएनजीसी ने इस तरह की किसी भी योजना से इंकार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+