सुइयों से बिंधे ब्राजील के शिशु को एक और ऑपरेशन की जरूरत
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार बच्चे के दिल और फेफड़ों के पास से सुइयों को निकाला गया। सल्वाडोर शहर के एना नेरी अस्पताल की प्रवक्ता इसाबेल गुइमारेज ने बताया कि सुइयां जंग लगी हुईं थीं और उनसे बच्चे को संक्रमण का खतरा था।
चिकित्सकों ने शनिवार को बताया कि बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है लेकिन उसे गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।
चिकित्सक अब भी यह निर्धारित करने की स्थिति में नहीं हैं बच्चे के शरीर में कितनी सुइयां हैं। पहले इनकी संख्या 50, फिर 42 और अब 31 बताइर्ं गईं। इस हिसाब से बच्चे के शरीर में अब भी 27 सुइयां हैं।
पुलिस को संदेह है कि बच्चा काला जादू करने वालों का शिकार हुआ है। पुलिस को बच्चे के सौतेले पिता और काले जादू का काम करने वाली दो महिलाओं पर इस कार्य में शामिल होने का संदेह है।
अधिकारियों के अनुसार सौतेले पिता ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी से बदला लेने में मदद के लिए बच्चे को उन दोनों महिलाओं को सौंपा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications