तेलंगाना पर प्रधानमंत्री के बयान का इंतजार : टीआरएस प्रमुख

हैदराबाद, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना के गठन पर उन्हें प्रधानमंत्री के बयान का इंतजार है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी दी है कि अगर वह अपने वादे से मुकरती है तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

केंद्र सरकार द्वारा नौ दिसंबर को तेलंगाना के गठन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा किए जाने के बाद से आंध्र प्रदेश के तटीय आंध्र और रायलसीमा इलाके में पिछले नौ दिनों से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में विधायकों द्वारा इस्तीफा दिए जाने की वजह से राज्य में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री के बयान की अपेक्षा की जा रही थी।

राव ने एक तेलुगू टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा कि हम प्रधानमंत्री के कोपेनहेगन से लौटने के बाद बयान का इंतजार कर रहे हैं। उनका बयान आने के बाद ही अब हम कोई बयान देंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए तेलंगाना का गठन हो चुका है लेकिन अगर वे कदम पीछे खींचते हैं तो तेलंगाना के लोग जानते हैं कि इस पर कैसी प्रतिक्रिया देनी है। यहां तक कि पुलिस और सेना भी उन्हें अपना लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकती।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+