प्रदर्शनकारियों का आस्ट्रेलिया के कोयला टर्मिनल पर हंगामा

सिडनी, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे बड़े कोयला टर्मिनल के लिए कोयला ले जा रही रेलगाड़ी को रोकने और उसके साथ खुद को बांधने वाले दर्जनों प्रदर्शनकारियों को आस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय शहर न्यूकॉसल में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रदर्शनकारियों के प्रवक्ता स्टीव फिलिप्स ने कहा, "हम यहां कोपेनहेगन में संयुक्त राष्ट्र की वार्ता के विफल होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। धनी देशों ने अच्छे समझौते के मौके को गंवा दिया। अमेरिका, आस्ट्रेलिया और अन्य धनी देशों ने वार्ता को विफल किया।"

फिलिप्स ने आस्ट्रेलिया की समाचार एजेंसी एएपी को बताया कि कोपेनहेगन में वैश्विक तापमान को पूर्व औद्योगिक स्तर से केवल दो डिग्री अधिक के स्तर पर कायम रखने के असंतोषजनक समझौते से और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन होंगे।

उन्होंने कहा, "जलवायु परिवर्तन की समस्या को हल करने में हमारे नेताओं की विफलता को देखकर लोग थक गए हैं।"

आस्ट्रेलिया अपनी आवश्यकता की 86 प्रतिशत बिजली कोयले से बनाता है। प्रति व्यक्ति आधार पर वह दुनिया का सबसे बड़ा प्रदूषक है। वह दुनिया का सबसे बड़ा कोयला निर्यातक भी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+