बेंगलुरू में ताजमहल!
यहां स्थित सेंट जोसेफ इंडियन हाई स्कूल के परिसर में क्रिसमस के लिए केक की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका आयोजन नीलगिरी डेयरी ने किया है।
नीलगिरी डेयरी के निदेशक सी.रामचंद्रन ने आईएएनएस से कहा, "इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण ताजमहल और युद्धपोत का मॉडल है।"
प्रदर्शनी में 13 फुट ऊंचा और 22 फुट चौड़ा केक ताजमहल के आकार का प्रदर्शित किया गया है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या लोग पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी का दूसरा आकर्षण युद्धपोत ही आकृति का केक है।
गौरतलब है कि बेंगलुरू में हर वर्ष क्रिसमस के समय में केक की प्रदर्शनी लगाई जाती है। यहां केक बनाने में लगभग 9.5 टन चीनी का प्रयोग किया जाता है वहीं 20,000 लोग इसमें अपनी सेवाएं देते हैं।
प्रदर्शनी की खासियत यह है कि यहां प्रदर्शित केक अनाथ बच्चों में बांटा जाता है। प्रदर्शनी में प्रवेश शुल्क 30 रुपये रखा गया है। यह प्रदर्शनी 28 दिसम्बर तक चलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications