हिमाचल के सभी जिलों में बनेंगे क्रिकेट स्टेडियम : धूमल
मुख्यमंत्री रविवार को कांगड़ा जिले में धर्मशाला के समीप कंडी में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा 35 करोड़ रुपये की लागत से खिलाड़ियों के लिए निर्मित होने वाले आवासीय परिसर 'द पवेलियन' की आधारशिला रखने के अवसर पर बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर जिले में नादौन के आमतर में भी क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है तथा इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है तथा इसे 25 दिसम्बर 2009 को वाजपेयी जी के जन्म दिवस पर लोगों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम से नादौन क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
धूमल ने कहा कि धर्मशाला में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने पर चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में अनेक खेलों के लिए गुणात्मक अधोसरंचना की उपलब्धता से यह 'खेल नगर' के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने धर्मशाला नगर के आस-पास गुणात्मक अधोसरंचना सृजित करने के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के प्रयासों की सराहना की, जिससे धर्मशाला ने विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications