गुजरात के धोराजी मंदिर में भगदड़, 9 महिलाओं की मौत
घायलों को नजदीकी जूनागढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना धोराजी में वैष्णव समुदाय के मंदिर गोपालदासजी हवेली में हुई। मंदिर में 'छप्पन भोग' समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें अपेक्षा से अधिक भक्त पहुंचे। महिलाओं की कतार में दो महिलाओं के बीच झगड़ा शुरू हो गया और दोनों के बीच हाथापाई के बाद भगदड़ मच गई।
पुलिस मृतक महिलाओं की पहचान की कोशिश कर रही है।
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और इसकी जांच मजिस्ट्रेट से कराने के आदेश दिए हैं। धोराजी निवासी पोरबंदर के सांसद विट्ठल राठवा दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता शक्तिसिंहजी गोहिल ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications