राहुल गांधी 'गुप्त दौरे' पर फिर बुंदेलखंड जाएंगे
राहुल गांधी के इस दौरे के लेकर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के वरिष्ठ नेताओं को कोई जानकारी नहीं है।
पार्टी सूत्रों ने हालांकि रविवार को झांसी में पुष्टि की कि राहुल सोमवार को झांसी के नजदीकी गांवों का दौरा करेंगे।
झांसी में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से फोन पर कहा, "स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अधिकारी यहां पहुंच चुके हैं और उन्होंने राहुल के दौरे के मद्देनजर इलाके की सुरक्षा जांच की है। लेकिन उनके भ्रमण मार्ग को गुप्त रखा जा रहा है।"
झांसी के सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप कुमार जैन की सहमति के बाद इस दौरे को अंतिम रूप दिया गया है। जैन पहले ही झांसी पहुंच चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर राहुल गांधी के अघोषित दौरों को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications