वित्तीय वर्ष के पहले 7 महीनों में सेवा क्षेत्र की तेज वृद्धि

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले सात महीनों में सेवा क्षेत्र ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में तेज रफ्तार से विस्तार किया है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि सेवा क्षेत्र ने अप्रैल-अक्टूबर 2009 की अवधि में रफ्तार पकड़ी। इससे विभिन्न सेवा क्षेत्रों की वृद्धि में महत्वपूर्ण सुधार की पुष्टि हुई।

सर्वेक्षण में सेवा क्षेत्र के निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के 350 संघों, संगठनों और कंपनियों को शामिल किया गया।

सीआईआई ने पाया कि वित्तीय वर्ष के पहले सात महीनों में सेवा क्षेत्र से जुड़ी 12 प्रतिशत कंपनियों की वृद्धि दर 20 प्रतिशत से ऊपर रही। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह प्रतिशत 12.5 था।

अध्ययन में कहा गया कि सेवा क्षेत्र में 30.3 प्रतिशत कंपनियों की वृद्धि दर 10 से 20 प्रतिशत के बीच रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह दर 24.2 प्रतिशत थी।

सीआईआई महासचिव चंद्रजीत बनर्जी ने एक बयान में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के समय पर उठाए गए कदमों और प्रोत्साहन पैकेजों से सेवा क्षेत्र के सभी बड़े क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिला।

करीब 48.5 प्रतिशत कंपनियों की वृद्धि 10 प्रतिशत तक बनी रही। पिछले वर्ष 10 प्रतिशत विकास दर वाली कंपनियों की संख्या 51.52 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि टेलीकॉम और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई। पर्यटन, जीवन बीमा, आवास वित्त, शिक्षा और खुदरा क्षेत्र में विकास की दर 10 से 20 प्रतिशत रही।

परिवहन क्षेत्र की वृद्धि की दर 0 से 10 प्रतिशत तक रही। सीआईआई के अनुसार फिक्स्ड फोन और अंतर्राष्ट्रीय हवाई उड़ानों के क्षेत्र में गिरावट दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+