राजनाथ ने ममता से कहा, दूसरा सिंगूर बन सकता है चंदौली

राजनाथ ने 19 दिसंबर को भेजे गए अपने पत्र में चेतावनी दी कि अगर रेलवे उत्तर प्रदेश के चंदौली में मालगाड़ी गलियारा परियोजना के लिए किसानों की हजारों एकड़ जमीन अधिग्रहित करता है तो चंदौली दूसरे सिंगूर में बदल सकता है ।

राजनाथ सिंह ने पत्र में कहा, "आपके द्वारा की गई सार्वजनिक घोषणा कि रेलवे की किसी भी परियोजना के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा, के बावजूद चंदौली में स्थानीय प्रशासन करीब 30 गांवों के किसानों को नोटिस जारी कर रहा है।"

सिंह ने कहा कि चंदौली में हालात अस्थिर है। अगर यहां जमीन का जबरन अधिग्रहण किया जाता है तो किसान आक्रोषित हो सकते हैं और सिंगूर जैसा आंदोलन खड़ा हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल टाटा मोटर्स को अपनी नैनो कार फैक्टरी सिंगूर से गुजरात के सानंद स्थानांतरित करना पड़ी थी। पश्चिम बंगाल सरकार ने 997.11 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर टाटा मोटर्स को दी थी लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने जबरन ली गई 400 एकड़ जमीन किसानों को वापस करने के मुद्दे पर आंदोलन शुरू कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+