नेपाल में माओवादियों के बंद से जनजीवन प्रभावित
माओवादियों के बंद की वजह से यातायात सेवा के साथ शैक्षणिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर असर पड़ा है साथ ही भारत से जुड़ने वाले सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया है।
रविवार सुबह काठमांडू की सड़कों पर सैकड़ों माओवादी प्रदर्शनकारी उतर आए। ये सभी राष्ट्रपति राम बरन यादव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
माओवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने कहा कि तीन दिवसीय बंद शांतिपूर्ण रहेगा। उधर, काठमांडू में रविवार तड़के दो वाहनों में तोड़फोड की गई। प्रदर्शनकारी आठ हमलावरों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
रविवार सुबह पोखरा जिले में प्रदर्शनकारियों ने एक टेक्सी और यात्री बस पर हमला कर दिया था। भारत से सटी सीमा पर स्थित धूलीखेल शहर में प्रदर्शनकारियों ने भारत से आ रहे चार तेल टैंकरों को लौटा दिया।
उल्लेखनीय है कि माओवादी राष्ट्रपति द्वारा मई में सेना प्रमुख की बहाली के आदेश को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications