जयपुर को 'वल्र्ड क्लास सिटी' बनाने की दिशा में काम शुरू
शर्मा शनिवार को यहां जन कल्याण नवयुवक मण्डल, पुरानी बस्ती की ओर से स्वर्गीय राजेश पायलट एवं स्वर्गीय संतोष मित्तल की स्मृति में क्षेत्र की गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन, कम्बल एवं साड़ियां वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों और नवयुवक मंडल को इस पुनीत कार्य के लिए अपनी ओर से बधाई दी और कहा कि जन कल्याण एवं लोगों की भलाई का यह काम अनुकरणीय है।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए सूचना एवं जन सम्पर्क राज्यमंत्री अशोक बैरवा ने कहा कि सरकार के एक वर्ष के सुशासन में अनेक जन कल्याणकारी कार्य हुए हैं। सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सतत प्रयासरत है।
समारोह के विशिष्ट अतिथि सांसद महेश जोशी ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास एवं जन समस्याओं से सम्बधित कोई काम हो इसके लिए हम सभी कटिबद्घ है। उन्होंने कहा कि आपने हमें चुनकर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस विश्वास पर हम खरा उतरेंगे और जयपुर को स्वच्छ और सुन्दर शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications