युवाओं को आतंकवाद से दूर रखने की जरूरत : चिदंबरम
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 46वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित समारोह में चिदंबरम ने कहा, "लोगों को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने का काम अकेले सरकार द्वारा किया जाना संभव नहीं है। इसमें गैर सरकारी संगठनों और लोगों को छोटी-छोटी पहलों के जरिए कोशिश करनी चाहिए।"
चिदंबरम ने कहा कि एसएसबी ने अपने व्यापक सीमा प्रबंधन कार्यो के जरिए कुछ अग्रणी काम किया है और भारत-नेपाल तथा भारत-भूटान सीमा पर लोगों के साथ खुद को जोड़ा है।
चिदंबरम ने कहा, "अन्य सीमाओं के इतर ये दोनों सीमाएं विशेष कठिनाइयां प्रस्तुत करती हैं। ये खुली सीमाएं हैं। किसी खुली सीमा की रखवाली के लिए चौकस और सख्त रहने के अलावा बुद्धिमानी और रणनीति की आवश्यकता होती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications