मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने लिब्रहान रिपोर्ट का समर्थन किया
बोर्ड की कार्यकारी समिति की यहां आयोजित दिनभर की बैठक की समाप्ति के बाद एआईएमपीएलबी के महासचिव अब्दुल रहीम कुरैशी ने मीडिया कर्मियों से कहा, "हमें नहीं लगता कि लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित है। लेकिन आयोग को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को क्लीन चिट नहीं देनी चाहिए थी। यह उसने एक गड़बड़ी की है।"
कुरैशी ने कहा, "आयोग द्वारा वाजपेयी को तलब किया जाना चाहिए था। लेकिन यदि ऐसा नहीं भी किया गया तो भी वाजपेयी अपनी सामूहिक जिम्मेदारी से नहीं बच सकते, क्योंकि वह उस पार्टी के सबसे बड़े नेता थे, जिसने बाबरी मस्जिद विध्वंस की साजिश रची थी।"
एआईएमपीएलबी ने अपनी बैठक में प्रस्तावित सांप्रदायिक हिंसा निरोधक कानून का विरोध किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications