राजस्थान में 6 सुपर बिजली घरों का कार्य प्रगति पर
डा. सिंह भीलवाड़ा में रविवार को राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस में सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय द्वारा आयोजित संगेाष्ठी व पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी पंचवर्षीय योजना में 6 ओर बिजलीघर बनाने की योजना है तथा राज्य में वर्ष 2013 तक मांगते ही बिजली कनेक्शन उपलब्ध होने लगेंगे।
उर्जामंत्री ने कहा कि राज्य में 50 हजार नये कृषि के बिजली कनेक्शन दे दिए गए हैं व शेष को भी शीघ्र ही कनेक्शन दे दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में गैर परम्परागत स्त्रोतों से सौर उर्जा व पवन उर्जा से भी बिजली उत्पादन के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार व निजी क्षेत्र भी बिजली उत्पादन में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में 32 सौ करोड रुपये की बिजली क्रय कर किसानों को कृषि कार्य हेतु 6 से 7 घण्टे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है तथा शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली की छीजत कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा वर्तमान में बिजली छीजत दर 26 प्रतिशत को घटाकर 15 प्रतिशत तक लाया जायेगा।
डा सिंह ने कहा कि राज्य की हर पंचायत में 11 केवी के तथा हर 3 पंचायतों के बीच 33 केवी के ग्रिड स्टेशन बनाये जाएंगे जिससे बिजली की निर्बाध आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि बिजली घरों के कम्प्यूटीकरण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 550 करोड रु उपलब्ध कराए गए हैं, जिनसे कम्प्यूटरीकरण का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिल 33 केवी ग्रिड स्टेशनों पर ही जमा कराने की व्यवस्था की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications