टीआरएस की विजय रैली 24 दिसंबर को

टीआरएस के एक नेता ने कहा कि पार्टी इस रैली में पांच लाख लोगों को जुटाने का प्रयास कर रही है। लंबे समय से की जा रही पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को स्वीकृति प्रदान करने के लिए रैली में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी धन्यवाद दिया जाएगा।

इस बीच टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने पार्टी पोलित ब्यूरो के अनुरोध पर इलाके में बस यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है।

पार्टी की सर्वोच्च समिति पोलितब्यूरो की यहां तेलंगाना भवन में बैठक हुई जिसमें केंद्र सरकार की 9 दिसंबर की घोषणा के बाद की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता के. चंद्रशेखर राव ने की। 11 दिनों तक आमरण अनशन करने के बाद राव पहली बार पार्टी कार्यालय आए थे। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

टीआरएस के विधायक दल के नेता ई. राजेंद्र ने संवाददाताओं से कहा कि पोलित ब्यूरो ने राव से अनुरोध किया कि वे डाक्टरों की सलाह को अनदेखा न करें और बस यात्रा रद्द कर दें। इस पर राव ने सहमति जताई।

राव ने तटीय आंध्र और रायलसीमा इलाके में चल रहे एकीकृत आंध्र के आंदोलन के प्रतिरोध स्वरूप बस यात्रा निकालने की योजना बनाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+