किसी पूर्व मंत्री ने मुंबई हमले के मुकदमे में हस्तक्षेप नहीं किया : निकम
निकम ने रविवार की शाम आईएएनएस को बताया, "यह सरासर बकवास है। मुझे नहीं पता कि यह बात कहां से आई। मैंने इस तरह की बात कभी नहीं कही है।"
ज्ञात हो कि कुछ क्षेत्रीय टीवी चैनलों के अनुसार निकम ने लातूर में शनिवार को कहा था कि एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पिछले लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के हित में इस मुद्दे से लाभ लेने के लिए मुंबई हमले के मुकदमे में पुलिस पर और निकम पर दबाव बनाया था।
चैनलों ने निकम की ओर से यह भी खबर दी है कि अज्ञात पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पुलिस और निकम को यह भी सलाह दी थी कि वे इकलौते जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब के खिलाफ एक दर्जन स्वतंत्र आरोप पत्र दाखिल कर दें।
इन खबरों से नाराज निकम ने कहा, "मैं इस तरह की खबरें प्रसारित करने वाले टीवी चैनलों से बात करूंगा। यह पूरी तरह बकवास है।"
निकम द्वारा किया गया यह खंडन भी बाद में चैनलों पर प्रसारित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications