अमेरिका में वागड़ सम्मेलन का प्रस्ताव
यह जानकारी अप्रवासी भारतीय और कैलीफोर्निया स्टेट के पूर्व वाटर कमिश्नर अशोक भट्ट ने दी। उन्होंने बताया कि वागड़ सम्मेलन में दक्षिणी राजस्थान के जन-प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले लब्ध-प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।
भट्ट ने बताया कि राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) आगामी जुलाई माह में न्यूयार्क में राजस्थान सम्मेलन करने जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि राना द्वारा आयोजित सम्मेलन की कड़ी में ही 'वागड़ सम्मेलन' आयोजित किए जाने का भी विचार किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत दौरे पर आए अशोक भट्ट के गृह जिला-डूंगरपुर के जसेला (सागवाड़ा) गांव में शनिवार को बांसवाड़ा-डूंगरपुर क्षेत्र के सासंद ताराचंद भगोरा के अभिनन्दन समारोह में भट्ट ने वागड़ क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों को अमेरिका में प्रस्तावित 'वागड़ सम्म्ेलन' के लिए आमंत्रित किया। समारोह में सागवाड़ा के विधायक सुरेन्द्र बामनिया, चौरासी क्षेत्र के विधायक शंकरलाल अहारी, पूर्व विधायक लाल शंकर सहित क्षेत्र के कई प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications