बिहार में नक्सलियों ने विद्यालय भवन उड़ाया
पुलिस के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के करीब 25-30 नक्सलियों ने करमा गांव में धावा बोला तथा एमसीसी जिन्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद नक्सलियों ने गांव में स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के भवन में विस्फोटक लगाकर उसे उड़ा दिया। इस घटना में विद्यालय का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नक्सली हताशा की स्थिति में बच्चों को शिक्षा देने वाले स्थलों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अब तक नक्सलियों ने राज्य में 50 से ज्यादा विद्यालय भवनों को विस्फोट से क्षतिग्रस्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications