जर्मन वैज्ञानिकों ने नेत्रहीन की आंख में चिप लगाकर देखने में सक्षम बनाया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 1,500 पिक्सेल की सेंसर चिप, स्वस्थ आंख के तंत्रिका तंत्र के माध्यम से दिमाग को इलेक्ट्रॉनिकसंकेत भेजने के तरीके की नकल कर सकती है।
रोगी का नाम मिका (45 वर्ष) बताया जा रहा है। पत्रिका के अनुसार अब वह देखने और वर्णमाला के अक्षरों की पहचान करने लगा है।
इस उपकरण का विकास जर्मन कंपनी रेटिना इंप्लांट ने किया और इसे ट्यूबिंगेन मेडिकल स्कूल विश्वविद्यालय में मिका की आंख में लगाया गया। परंतु विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार प्रयोगात्मक उपकरण को कुछ हफ्तों बाद हटा दिया जाएगा।
इस कार्य को अंजाम देने वाले दल के नेता एबरहर्ट ज्रेनर ने कहा, " मिका ने दिखाया कि हम लोगों को इतनी दृष्टि दे सकते हैं कि वह अंधे न रहें।"
चिप को चार घंटे के ऑपरेशन में तीन मिलीमीटर का चीरा लगाकर रेटिना में लगाया गया।
ज्रेनर ने कहा कि वह अगले वर्ष करीब दो दर्जन नेत्रहीनों के आंखों को रोशनी देंगे। रेटिना इंप्लांट की वेबसाइट ने कहा कि चिप को उच्च तीव्रता वाले रेडिएशन से बिना तार के इलेक्ट्रिकल ऊर्जा की आपूर्ति की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications