कर्ज न चुकाने पर एक परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या
पुलिस के अनुसार समीर नंदी (70) उनकी पत्नी संगीता नंदी (65) और पुत्र उज्जवल नंदी (32) के शव चंदननगर स्थित उनके आवास पर शनिवार को पंखे से लटके पाए गए।
गौरतलब है नंदी परिवार के घर से बदबू आने के बाद किसी अनहोनी की आशंका को लेकर पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।
चंदननगर उप मण्डलीय पुलिस अधिकारी अमिताभ मैती ने कहा, "प्रारंभिक जांच से लगता है कि उन पर बहुत सारा कर्ज हो गया था। अपना व्यापार चलाने के लिए वे बहुत सारा कर्ज ले चुके थे और कर्ज न अदा कर पाने की स्थिति में उन्होंने अपनी जान दे दी। लेकिन हम इस घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं।"
समीर नंदी पेशे से इंजीनियर थे लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने व्यापार में किस्मत आजमाने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications