पंजाब के पिछड़े इलाकों में खुलेंगे 21 मॉडल स्कूल
पंजाब की शिक्षा मंत्री उपेंदर जीत कौर ने कहा, "वर्तमान शैक्षणिक सत्र को राज्य में शिक्षा में सुधार के लिए 'गुणात्मक वर्ष' के रूप में घोषित किया गया है। मॉडल स्कूलों को केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर राज्य में शैक्षणिक रूप से पिछड़े 21 प्रखंडों में खोला जाएगा।"
उन्होंने कहा कि इन मॉडल स्कूलों के बुनियादी ढांचे और सुविधाएं केंद्रीय विद्यालयों की तरह ही होंगी।
उल्लेखनीय है कि 21 मॉडल स्कूल सात जिलों भटिंडा, फिरोजपुर, मुक्तसर, तरन तारन, संगरुर, पटियाला और मनसा में खोले जाएंगे।
कौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी इन प्रखण्डों में लड़कियों के लिए 21 छात्रावास खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार इन छात्रावासों के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications